विदेश मंत्रालय G20 कार्यालय के अधिकारियों ने जिले का किया दौरा

गरियाबंद/पुष्पेंद्र : एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) के अधिकारियों ने G20 में भारत की भागीदारी को चिह्नित करते हुए, गरियाबंद जिले का दौरा किया। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत को देखना और सी-मार्ट से वन उत्पाद खरीदकर स्थानीय समुदायों का समर्थन करना था।

G20 में विदेश मंत्रालय की भागीदारी वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राजनीतिक चर्चाओं से परे, विदेश मंत्रालय G20 कार्यालय के अधिकारी को गरियाबंद जिले की विरासत को जानने और अनुभव करने का अवसर मिला। जिसमे प्रमुख रूप से…..
राजीव लोचन मंदिर की यात्रा के साथ, आध्यात्मिक महत्व के स्थल की यात्रा शुरू हुई। महानदी त्रिवणी संगम दर्शन के साथ ही लक्ष्मण जुला (सस्पेंशन ब्रिज) की आर्टिफिशियल सुंदरता से अधिकारी प्रभावित रहें। अगली यात्रा में भूतेश्वरनाथ महादेव एवं घटारानी मंदिर का दर्शन किए। जहां अधिकारी प्राकृतिक सुंदरता के बीच झरने का आनंद लेते रहें।

स्थानीय सशक्तिकरण पहल का समर्थन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए, विदेश मंत्रालय G20 कार्यालय के अधिकारियों ने सी-मार्ट का दौरा किया, जहां उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए विभिन्न स्थानीय उत्पादों को खरीदा। उनकी खरीदारी में महुआ से बने लड्डू और अचार शामिल रहे।
स्थानीय समुदाय के साथ और जुड़ने के लिए, अधिकारी बास करील, और पुटु खरीदते हैं, जो स्थानीय तरीकों का उपयोग करके पकाया जाता है, जिससे उन्हें क्षेत्र की संस्कृति और उद्यमशीलता की भावना से सीधे जुड़ने का मौका मिलता है।