पंचायत सचिव संघ देवभोग इकाई अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर

वेदप्रकाश सिन्हा/देवभोग : छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ देवभोग इकाई द्वारा एक सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर बैठ गया है। पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने से पंचायत के सारे काम-काज प्रभावित हो रहे हैं। सचिवों का कहना है कि वे 29 विभागों के अनेक कार्यों को जमीनी स्तर पर ईमानदारी से लागू करते हैं। राज्य शासन और केन्द्र सरकार की योजनाओं और सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने का काम करते हैं। पंचायत सचिवों के साथ नियुक्त सभी कर्मचारी जैसे शिक्षाकर्मियों को शासन ने संविलियन कर दिया, लेकिन सिर्फ पंचायत सचिवों को ही शासकीयकरण से वंचित रखा गया है।

पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के 65 विधायको द्वारा अनुशंसा पत्र छत्तीसगढ़ शासन को प्रेषित किया जा चुका है। पंचायत सचिव संघ अपनी मांग को लेकर देवभोग ब्लॉक कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हुए हैं। सचिव संघ का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तो वे आंदोलन को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएंगे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »