घर बैठे चेक कर सकते हैं एलआईसी पॉलिसी का स्टेटस, जानें क्या है तरीका

रायपुर/कारोबारसंदेश: अपनी कमाई से बचत कर लोग सबसे पहले जीवन बीमा पॉलिसी में निवेश करते हैं. बाजार में कई अन्य निवेश विकल्प उपलब्ध होने के बाद भी एलआईसी लोगों की पहली पसंद है क्योंकि यह निवेश का एक सुरक्षित तरीका है। एलआईसी ने अपने ग्राहकों को निवेश के कई बेहतर विकल्प दिए हैं। जिसमें निवेश के बाद मुनाफा होता है। कई क्लेम कंपनी द्वारा दिए भी जाते हैं।

पॉलिसी के बारे में जानने के लिए कई-बार किसी एजेंट की मदद लेनी पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास भी एलआईसी की पॉलिसी है तो आप घर बैठे इसका स्टेटस जान सकते हैं। इसके लिए सिर्फ अपने मोबाइल नंबर को पॉलिसी से लिंक करना जरूरी है। लेकिन अगर आपका फोन पॉलिसी से लिंक नहीं है तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। क्योंकि आप भी इस काम को पल भर में कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मोबाइल लिंक करने का तरीका…

कैसे चेक करें स्टेट्स सबसे पहले यह जान लें कि घर बैठे अपनी पॉलिसी का स्टेटस कैसे पता करें। इसके लिए एक छोटी सी प्रक्रिया का पालन करना होगा। पॉलिसी की स्थिति जानने के लिए सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक साइट https://www.licindia.in/ पर जाना होगा।

लिंक ओपन होते ही आपको अपना नाम, पॉलिसी नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी। जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। जैसे ही रजिस्ट्रेशन पूरा होता है, उसके बाद आप अपनी पॉलिसी की स्थिति जान सकते हैं। पॉलिसी की जानकारी कॉल या मैसेज के जरिए भी जान सकते हैं।

कॉल पर पॉलिसी की स्थिति जानने के लिए आपको 022-68276827 नंबर पर कॉल करना होगा। वहीं मैसेज के जरिए जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इस नंबर 9222492224 पर मैसेज करना होगा। जिसके लिए मैसेज में LICHELP लिखकर अपना पॉलिसी नंबर लिखें। इस मैसेज को भेजने के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।

मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें – अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है तो इसके लिए भी आपको एक छोटी सी प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसके लिए भी आपको सबसे पहले एलआईसी की वेबसाइट पर जाना होगा। सबसे पहले ग्राहक सेवा के विकल्प पर जाएं।

लिंक खुलते ही आपके सामने कई विकल्प दिखाई देंगे जिनमें से अपडेट योर कॉन्टैक्ट डिटेल्स ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको अपनी सारी जानकारी भरनी है। विवरण ठीक से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें। इसके बाद आपको अपना पॉलिसी नंबर भरना होगा। जिसके बाद आपके सामने वेलिडेट पॉलिसी डिटेल्स का ऑप्शन आ जाएगा। जिस पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर हो जाएगा।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »