रेडी-टू-ईट पोषण आहार प्रदाय हेतु महिला समूहों से 12 अक्टूबर तक प्रस्ताव आमंत्रित

बीजापुर : जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन उसूर, बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपट्टनम, कुटरू तथा बासागुड़ा बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेडी-टू-ईट पूरक पोषण आहार प्रदाय करने हेतु सक्षम महिला स्व-सहायता समूहों से प्रस्ताव आगामी 12 अक्टूबर को सांयकाल 4 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्टोरेट परिसर बीजापुर में आमंत्रित किया गया है। उक्त प्रस्ताव सम्बन्धी विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय पर उपरोक्त कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।