धनेलीकन्हार में 24 जनवरी से तीन दिवसीय कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता

पंकजकुमार/कांकेर: मनुष्य के दैनिक जीवन में खेल का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। खेल से जहां एक ओर खिलाड़ी हर तरह से फिट रहते हैं, तो दूसरी ओर अपनी प्रतिभा का निखारने का अवसर भी प्राप्त होता है। इसी कड़ी में खिलाड़ियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, कांकेर ब्लॉक के ग्राम धनेलीकन्हार में भूतपूर्व सरपंच स्व:श्री राजेंद्र पोटाई और स्व:श्री सियाराम औरसा की स्मृति में 24 जनवरी से 26 जनवरी 2021 तक तीन दिवसीय कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया है ।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कबड्डी में प्रथम पुरस्कार 7777  व शिल्ड द्वितीय पुरस्कार 5555 व शिल्ड रखा गया है, ठीक उसी प्रकार वालीबॉल में भी प्रथम पुरस्कार 7777 द्वितीय पुरस्कार 5555 रखे गए है। जिसमे आप सादर आमंत्रित हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »