शेयर बाजार: पिछले एक साल में 41% बढ़े डीमैट खाते अक्टूबर 2022 तक खातों की संख्या 10.4 करोड़

रायपुर/सूत्र : देश में शेयर बाजार में निवेश करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसके परिणामस्वरूप अक्टूबर 2022 में डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 10.4 करोड़ हो गई। पिछले साल अक्टूबर तक डीमैट खातों की संख्या 7.4 करोड़ थी। यानी पिछले 1 साल में डीमैट खातों की संख्या में 41% की बढ़ोतरी हुई है।

एशिया की पहली और एकमात्र लिस्टेड डिपॉजिटरी सीडीएसएल के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 48 लाख से ज्यादा नए डीमैट खाते खोले गए।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में सीनियर ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च-बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, इंस्टीट्यूशनल इक्विटी) नितिन अग्रवाल ने कहा कि रूस-यूक्रेन विवाद के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने के कारण जनवरी से नए अकाउंट जोड़ने की संख्या में कमी आई है। वहीं, अक्टूबर में नए खाते खोलने की धीमी गति का एक कारण यह भी है कि इस त्योहार के दौरान केवल 18 कार्य दिवस उपलब्ध थे, जबकि सितंबर में कार्य दिवसों की संख्या 22 थी।

18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति डिजिटल रूप से डीमैट और ट्रेडिंग खाता खोल सकता है। इसके लिए पैन, बैंक खाता, पहचान पत्र और पते का प्रमाण अनिवार्य दस्तावेज हैं। सबसे पहले ब्रोकर की वेबसाइट पर जाएं। फिर खाता खोलने का फॉर्म भरें। इसमें आपको नाम, पता, पैन और बैंक अकाउंट की डिटेल भरनी होगी, जिसे डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट से लिंक करना है। साथ ही सबसे उपयुक्त ब्रोकरेज प्लान चुनने की जरूरत है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »