कृषि स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न

छुरा : विकासखंड छुरा प्रहलाद यदु कृषि सभापति के अध्यक्षता में कृषि स्थाई समिति की बैठक सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अतुल धुरडे द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड एवं किसान सम्मान निधि वरिष्टलय से प्राप्त लक्ष्य व प्रगति के बारे में बताया गया। व पूर्व में किए कार्य एवं वर्तमान में सभी कार्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

विकासखंड के सभी किसानों का केसीसी कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतो में शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। किसान सम्मान निधि में सही लाभार्थी किसानों को लाभ पहुचने के लिए सभी किसानों को 31 मार्च तक  ई-केवायसी अनिवार्य रूप से सभी किसानों का किया जाना है। ताकि सहायता राशि मिलने पर किसी प्रकार की समस्या न आये। जिस किसान का आधार से मोबाइल नंबर लिंक हो गया है उसका कृषि विभाग के कार्यलय में आकर ई-केवायसी करा सकते हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »