सिकासार जलाशय से 30 अक्टूबर से जल प्रदाय होगा बंद, विभाग ने जारी की सूचना
गरियाबंद : सिकासार जलाशय से जिले के किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्धता अनुसार लगातार जल प्रदाय किया जा रहा है। संभाग अर्न्तगत स्थित पाण्डुका, राजिम एवं फिंगेश्वर अनुविभाग एवं अन्य क्षेत्रों में किसानों को लगातार जल प्रदाय किया जा रहा है।
जल संसाधन संभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता एस.के.बर्मन ने बताया कि 30 अक्टूबर 2023 से सिकासार जलाशय से जल प्रदाय किया जाना बंद किया जाएगा। इस संबंध में विभाग द्वारा जनहित में सूचना जारी की गई है। साथ ही कृषकों को अवगत कराने हेतु विभागीय मैदानी अमला को भी निर्देशित किया गया है।