रासायनिक खाद के होर्डिंग के खिलाफ प्रशासन सख्त
रायपुर : खरीफ सीजन के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में निर्धारित मूल्य पर रासायनिक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने रासायनिक खाद की जमाखोरी कर ऊंची कीमत पर बेचने वालो के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर रविवार को राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने अम्बिकापुर शहर एवं आसपास के कई रासायनिक खाद के थोक एवं फुटकर दुकानों पर दबिश दी।
टीम के द्वारा विक्रेताओं से खाद की स्टॉक पंजी, तौल, बांट, पोस मशीन आदि की जानकारी ली गई व निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसान सेवा केंद्र में बिना भौतिक सत्यापन के एवं अमानक किलो बाट का उपयोग करने पर जांच दल द्वारा किलो बाट की जब्ती की गई।