कृषि विभाग द्वारा दलहन-तिलहन का क्षेत्र बढ़ाने के लिए की गई पहल

गरियाबंद : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत दलहन-तिलहन बीज का निरीक्षण ग्राम पंचायत कोसमबुडा़ साजापाली ,लोहझर विकासखंड छुरा में किया गया।

जिसमें भोपाल से पहुंचे सांख्यिकी अधिकारी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली सरजू पालेवार के द्वारा किसानों को दलहन-तिलहन एवं भारत सरकार की योजना के बारे में किसानों को बताया।

साथ ही किसानों को कौशलसिंह ठाकुर, पुनाराद ठाकुर सरपंच एवं ऋतुराज शाह पार्षद नगर पंचायत छुरा के हाथों उन्नत बीज अलसी एवं सरसो बीज का वितरण किया गया।

जिसमें किसान छबीलाल, राम प्रसाद, लोकेश, उमेन्द्रसिंह सोरी, इशूलाल, डिगेश्वर यादव, कामता यादव, अरुण कुमार ध्रुव, बिसेलाल, तुलसीराम एवं महिला समूह शामिल है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उप संचालक कृषि एफ.आर.कश्यप, वरिष्ठ कृषि अधिकारी अतुल धुरडे,  विनोद तिवारी,रोमन लाल ठाकुर,मैम सिंह कंवर, राकेश आर्या, शिव कुमार साहू, वरुण साहू, पुष्पलता ध्रुव, अभिनव सूर्यवंसी, लीलाधर वर्मा, बीरबल कमार आदि कृषि विभाग एवं ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »